फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विजिलेंस के सिपाही को पीटा, अब विद्युतकर्मियों को धमका रहा बिजली चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में विद्युत निगम कर्मियों और विजिलेंस टीम को पीटने वाले आरोपी इंजमाम के तेवर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कम नहीं हुए हैं। अब वह विद्युत निगम के अभियंताओं को मैसेज कर क्रॉस एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दे रहा है। अधिशासी अभियंता को मैसेज भेजकर उसने लिखा है कि विद्युत टीम ने चेकिंग के दौरान घर में उसकी बूढ़ी मां से अभद्रता से की थी।
विज्ञापन

इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी है। जबकि विद्युत टीम का कहना है कि चेकिंग के दौरान उसकी मां घर में नहीं थीं। कटघर पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तब भी उसने जेई को धमकी दी और कहा कि तुम्हें देख लूंगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी इंजमाम के खिलाफ पहले भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। जुलाई 2025 में विद्युत निगम ने ही बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते शनिवार को एक बार फिर शिकायत मिलने पर विद्युत निगम की टीम विजिलेंस के साथ आरोपी के यहां चेकिंग करने पहुंची। आरोप है कि वह एबीसी केबिल में कट लगाकर ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चलाता है। चेकिंग के दौरान भी 12 से ज्यादा ई-रिक्शा चार्ज हो रही थीं। टीम ने दरवाजा खटखटाया तो इंजमाम और उसके साथियों ने सरकारी कर्मियों को घेर लिया। विजिलेंस टीम के साथ मारपीट की। टीम के एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी और अंगूठा चबा लिया। डायल 112 पर कॉल करने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा तो विद्युत कर्मियों की जान में जान आई। मारपीट व घेराव के कारण आरोपी के परिसर पर बिजली चोरी की गणना भी नहीं हो सकी। सहायक अभियंता का कहना है कि यदि आरोपियों ने चेकिंग करने दी होती तो करीब 3.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता।

वर्जन
विद्युत निगम व विजिलेंस टीम पर हमले की पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों के अलावा पुलिस व एसडीएम सदर को दी गई है। पूरे सुबूत एकत्र न हो पाने के कारण जुर्माने की कार्रवाई नहीं हो सकी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक कुमार, सहायक अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें