टांडा। ग्राम अहमदाबाद निवासी दर्जी कलुवा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक कलुवा सैदनगर में किराए की दुकान पर सिलाई का काम करता था। 13 मार्च की रात करीब आठ बजे उसने पत्नी से कहा था कि वह कुछ देर में घर आ जाएगा, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। रात 10:16 बजे फोन करने पर पुलिस ने बताया कि उसकी मौत हो गई है और शव सैदनगर-टांडा मार्ग पर लालपुर रोड किनारे घास में पड़ा मिला।
मृतक के भाई अपुल ने बताया कि शव पर गले और चेहरे पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।