फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में डिवाइडर से टकराकर एक शख्स की मौत

Sun, 07 Jan 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
सद्दाम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे में डिवाइडर से टकराने के बाद गन्ना रस विक्रेता की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब रस के लिए मशीन लेकर वापस लौट रहा था। बाइकनुमा रस की मशीन डिवाइडर के टकराने के बाद हुए हादसे में रस विक्रेता ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर अटरिया गांव के पास शुक्रवार की रात में हुआ। रतनपुरा शुमाली गांव निवासी सद्दाम (26) गन्ना रस की मशीन को लेकर शुक्रवार की रात को वापस गांव लौट रहा था। उसने रस की मशीन को बाइकनुमा बना रखा था। बाइकनुमा रस की मशीन अटरिया गांव के पास डिवाइडर से जा टकराई,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पीछे से आ रहे बहनोई ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही परिवार वालों को भी सूचना दी।


सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर आ गए। परिवार वाले शव को बिना पोस्टमार्टम के ही अपने साथ ले गए।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। शनिवार को परिवार के लोगों ने सद्दाम का दफन कर दिया। दूसरी ओर रेत से भरा ट्रक भी पलट गया,जिससे चालक घायल हो गया। खौद से जौहर अस्पताल जाने वाले मार्ग पर शनिवार को तड़के रेत से भरा ट्रक आंगा गांव के पास कोहरे की वजह से नहर में पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक बाल- बाल बच गया। पलट हुए ट्रक को निकालने की कोशिशें शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें