फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों से भरी पिकअप के साथ एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थानाक्षेत्र में पुलिस ने पशुओं को क्रूरतापूर्वक पिकअप में भरकर ले जाते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुहल्ला तालाब चमारान तीतरवाली पाखड़ निवासी एक युवक पिकअप में पशुओं को भरकर ले आ रहा है। पशु क्रूरतापूर्वक भरे गए हैं। पुलिस ने युवक को पकड़ने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया। मुहल्ला चाह खजान खां के चौक के पास से पुलिस ने एक पिकअप को आते हुए देखा। पिकअप पास आई तो रोक लिया गया। देखा तो पिकअप में पशु क्रूरतापूर्वक भरे गए थे। पुलिस ने सहरोज मलिक पुत्र रहीस अहमद निवासी मुहल्ला तालाब चमारान तीतरवाली पाखड़ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें