फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास, तीन पर केस दर्ज

Sat, 25 Jan 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। शुक्रवार की देर शाम अपने चाचा के घर सब्जी लेने जा रही एक युवती को गांव निवासी दो युवकों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपहरण कर लिया और एक बंद कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों को मौके पर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे वह अपने चाचा के घर गई थी। तभी रास्ते में गांव निवासी दो युवक अपने एक अन्य साथी के साथ एक मकान में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों को मौके पर आता देख तीनों युवक मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें