फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खूंखार कुत्ते ने 10 से अधिक बच्चों को काटकर किया घायल

Fri, 11 Sep 2026 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर के मोहल्ला शीरी मियां में बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे एक खूंखार खूंखार कुत्ते ने गलियों में खेल रहे दस से अधिक बच्चों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकले और किसी तरह कुत्ते को दौड़ाकर बच्चों को उसके चंगुल से बचाया। इसके बाद परिजन घायल बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मणिक अग्रवाल के अनुसार घायल बच्चों में वसीम का पांच वर्षीय पुत्र अयान, वाजिद की दो वर्षीय पुत्री हमजा, शवाब की दो वर्षीय पुत्री मारिया, सरताज की छह वर्षीय पुत्री शिफा, अनवर का 13 वर्षीय पुत्र अयान, नासिर का पांच वर्षीय पुत्र नूर हसन और अनीस की पांच वर्षीय पुत्री अर्सलान मुख्य रूप से शामिल हैं। सभी बच्चों के हाथ-पैर और शरीर पर कुत्ते के काटने के गहरे जख्म थे। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि खूंखार कुत्ते का आतंक पिछले कई दिनों से चल रहा है। कई बार लोगों को दौड़ाया भी है, लेकिन बृहस्पतिवार शाम उसने एक साथ कई बच्चों को निशाना बना लिया। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। अभिभावकों ने बच्चों को अकेले घर से बाहर निकलने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

नागरिकों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि जल्द से जल्द खूंखार कुत्ते को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाया जाए, ताकि कोई बड़ी अनहोनी न हो। पालिका के ईओ डॉ. नितिन गंगवार ने बताया कि शीघ्र ही कुत्ते को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें