फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दीनी तालीम लेने पहुंची किशोरी से मौलवी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा निवासी मौलवी शहर में रहकर देता है धार्मिक शिक्षा, धमकाने का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। दीनी तालीम लेने पहुंची एक किशोरी से टांडा निवासी मौलवी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर कुछ लोगों ने परिवार के लोगों को धमकाया भी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मौलवी यासीन समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि मौलवी यासीन रामपुर में रहकर उसकी बेटी को धार्मिक शिक्षा देता है। उसकी बेटी उसके यहां धार्मिक शिक्षा लेने जाती है। आरोप लगाया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ मौलवी ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब इस घटना को परिजनों को बताया तो परिजनों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान मौलवी के साथ रहने वाले लोगों ने उन्हें धमकाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मौलवी, उसके भतीजे, फुफेरे भाई शकील व 8-10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी टांडा के खेड़ा निवासी मौलवी यासीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
शहर कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें