फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मंदिर परिसर में खेल रही कक्षा पांच की छात्रा को सांप ने डसा, मौत

Thu, 20 Aug 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के उत्तराखंड बॉर्डर से सटी रुद्रपुर की प्रीत विहार कॉलोनी के शिव मंदिर परिसर में बुधवार शाम खेलते समय सांप के डसने से कक्षा पांच की छात्रा नैना (12) की मौत हो गई। परिजन उपचार के लिए उसे पहले निजी अस्पताल और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी चिकित्सकों के अनुसार, उत्तराखंड के रुद्रपुर की प्रीत विहार कॉलोनी निवासी मंगली मजदूरी करते हैं। उनकी 12 वर्षीय पुत्री नैना कक्षा पांच में पढ़ती थी। बुधवार दोपहर स्कूल से आने के बाद नैना मोहल्ले के बच्चों के साथ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में शाम करीब चार बजे खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर आए एक सांप ने उसे काट लिया। छात्रा की हालत बिगड़ते देख साथ में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे।
गंभीर हालत में नैना को कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे शाम करीब 5:25 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मणिक अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टरों के पुलिस को सूचना देने से पहले ही परिजन बालिका के शव को लेकर उपचार के लिए किसी अन्य अस्पताल जाने की बात कहकर रुद्रपुर की ओर रवाना हो गए। फिलहाल पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। अगर परिजन शव के साथ दोबारा सीएचसी आते हैं तो पुलिस को अवगत कराकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। सीओ हर्षिता सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें