रामपुर। औषधि विभाग ने तीन दिन पहले शहर के पांच कब्र मोहल्ले में अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर को सील कर 95 हजार की दवाएं बरामद की थीं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट खुलने के बाद मेडिकल संचालक के खिलाफ वाद दायर कराया जाएगा। इसको लेकर तैयारी कर ली गई है।
औषधि विभाग को सूचना मिली थी कि शहर के थाना गंज क्षेत्र के पांच कब्र मोहल्ले में बिना पंजीकरण के एक मेडिकल का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है। सूचना पाकर औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार ने टीम के साथ मेडिकल की जांच की तो मेडिकल संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद मेडिकल में रखी करीब 95 हजार की दवाओं को कब्जे में लेकर मेडिकल को सीज कर दिया था। विभाग की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अंपजीकृत मेडिकल स्टोर पर भारी मात्रा में दवाओं को बेचा जाता था। दवाएं कहां से आती थीं इसकी भी जांच की गई। जांच के लिए दवाओं को जब्त किया गया है, जिन्हें प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस मामले में मेडिकल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। कोर्ट खुलने के बाद मेडिकल संचालक के खिलाफ वाद दायर कराया जाएगा।
-
शहर के पांच कब्र मोहल्ले में चल रहे अवैध मेडिकल को सील कर 95 हजार की दवाएं बरामद की थीं। जिसके बाद दवाओं को जब्त कर मेडिकल स्टाेर को सील कर दिया गया था। कोर्ट खुलने के बाद मेडिकल संचालक शाकिब के खिलाफ वाद दायर कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है।- मुकेश कुमार, औषधि निरीक्षक