सैदनगर। सैदनगर चौकी क्षेत्र के मदारी की मडैया गांव में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के अवैध पालन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के कई तालाबों में नियमों की अनदेखी करते हुए बड़े पैमाने पर इस प्रतिबंधित मछली का पालन किया जा रहा है। शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
ग्रामीणों ने इस अवैध गतिविधि का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले भी इस तरह की गतिविधियों की जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
-
थाई मांगुर मछली के पालन पर पूरी तरह रोक है। यदि किसी भी तालाब में इसका अवैध पालन पाया जाता है तो तत्काल जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए गांव में विभाग की टीम को मौके पर भेजा जाएगा। -प्रशांत गंगवार, सहायक निदेशक, मत्स्य विभाग