फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तीन करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 27 Jul 2026 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पासपोर्ट और जन्म प्रमाण पत्र में कथित फर्जीवाड़ा कर कनाडा निवासी युवक की शादी कराने, बाद में तीन करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के केनाल रोड निवासी रंजीत सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका पुत्र गमनदीप सिंह काफी समय से कनाडा का नागरिक है और वर्ष 2022 से वहीं रह रहा है। आरोप है कि हरभजन सिंह निवासी हरियाणा ढाबा, मूंढापांडे, जिला मुरादाबाद के भतीजे गुरपिंद्र सिंह ने साजिश के तहत हरभजन सिंह की पुत्री बरजिंदर कौर के साथ 15 अप्रैल 2022 को गमनदीप सिंह का विवाह कराया। शादी के कुछ दिन बाद गमनदीप सिंह वापस कनाडा चला गया।
बरजिंदर कौर को कनाडा बुलाने के लिए पासपोर्ट मांगा गया। आरोप है कि उसका पहले से बना पासपोर्ट जन्मतिथि में अंतर होने के कारण सत्यापन (पीसी) में अटक गया। इसके बाद हरभजन सिंह, उसकी पत्नी रजविंदर कौर, पुत्री बरजिंदर कौर, दिलबाग सिंह, गुरपिंद्र सिंह और बरजिंदर सिंह ने षड्यंत्र कर फर्जी तरीके से नया पासपोर्ट बनवा लिया। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विवाह कराने के बाद सभी आरोपी रंजिश रखने लगे। थाना मूंढापांडे में दहेज और भ्रूण हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया गया। इसके बाद गुरुचरन सिंह के माध्यम से तीन करोड़ रुपये ब्लैकमेल कर राजीनामा लिखवाकर वसूले गए।
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 13 जुलाई को सुबह करीब आठ बजे वह रुद्रपुर से बिलासपुर आ रहे थे। योगेश कुमार के बाग के पास कार से हरभजन सिंह और बरजिंदर सिंह बंदूक लेकर उतरे। उनके साथ तीन अन्य लोग भी थे। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और जबरन गाड़ी से उतारकर मारपीट की। शोर मचाने पर सभी आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

0000
मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। -हर्षिता सिंह, सीओ, बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें