फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की रिवॉल्वर में फंसा मिला खोखा

Wed, 12 Nov 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिस रिवॉल्वर से गोली चली उस रिवॉल्वर में पुलिस को नाल में फंसा हुआ खोखा बरामद हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस सुबूत तलाशने में जुट गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला बजरिया मुल्ला जरीफ निवासी 63 वर्षीय अब्दुल रहीम खां स्वास्थ्य विभाग से लैब टेक्नीशियन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सोमवार की सुबह वह घर से नाश्ता लेने के लिए निकले थे। किला परिसर में एलआईयू कार्यालय के पास उनका गोली लगा शव बरामद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस ने शव के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर,सुसाइड नोट और स्कूटी बरामद की थी। अब्दुल रहीम के बेटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष शाह फैसल ने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दी थी,जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कुंडा निवासी अब्दुल सलाम, जुबैर व रिजवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस इस मामले को आत्महत्या से जोड़ रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया था। हत्या का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल ओमकार सिंह का कहना है कि मौके पर बरामद किए गए रिवॉल्वर की जांच हुई तो उसमें एक फंसा हुआ खोखा मिला है। इसके साथ ही इस मामले में पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हर एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें