फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अधिकार और सम्मान के लिए तुरैहा समाज से आगे आने का आह्वान

Mon, 07 Jul 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। तुरैहा मछुआ समाज की बैठक बाबा रामस्वरूप तुरैहा की समाधि प हुई, जिसमें समाज के लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

समाधि पर आयोजित बैठक में समाज के जिलाध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा कि समाज के तुरैहा जाति के मान सम्मान व अधिकार के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना घर से निकले समाज के लोगों को उनका अधिकार व सम्मान कभी नहीं मिल सकता। जब तक समाज के लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्षशील नही होंगे, तब तक उनका शोषण होता रहेगा। समाज के स्वयंभू नेता केवल आपने व्यक्तिगत फायदे के लिए व वोट बैक के लिए समाज के लोगो का इस्तेमाल करकर अपना ही उद्धार करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज की मांग है कि समाज का प्रत्येक परिवार अपने बच्चों को शिक्षित करते हुए उच्च शिक्षा व टेक्निकल रूप से शिक्षित करने पर जोर दें, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग की जाएगी की समाज के अग्रणी कार्यकर्ताओं के लिए जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पद के लिए मौका व समर्थन मिले। इस मौके पर महामंत्री राम सिंह तुरैहा, डाॅ. कृपाल सिंह तुरैहा, डाॅ. रमेश चन्द्र, मेवीराम तुरैहा, विनोद कुमार, अजय कुमार, मुरारी लाल तुरैहा, भुवनेश चंद्र तोमर, अर्जुन कुमार, कमल कुमार मुन्ना, मुरारी लाल तुरैहा, विक्रम सिंह तुरैहा, संजय बाबू तुरैहा, शिवम तुरैहा, रामकिशोर तुरैहा, रामगोपाल सिंह, अंकित कुमार, धर्म सिंह, अर्जुन सिंह, अरविन्द कुमार उपस्थित रहे। संचालन जिलामंत्री रामसिंह तुरैहा ने किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें