फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विद्यार्थियों से अश्लीलता के केस की पैरवी के लिए 31 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन

Tue, 24 Feb 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सिख संगत ने सोमवार को पंजाब नगर गुरुद्वारे में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें ग्राम खूंटाखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य को बच्चों के साथ अश्लीलता के आरोप में तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई। बैठक में अभिभावकों के आह्वान पर दोनों राज्यों की विभिन्न सिख संस्थाओं के प्रतिनिधियों और गुरुद्वारा जत्थेदारों ने भाग लिया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। मामले की निगरानी के लिए 31 सदस्यीय एक समिति गठित की गई, जो मंगलवार को भोट थाना प्रभारी से मिलकर जांच की प्रगति की जानकारी लेगी।
समिति ने प्रिंसिपल के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करने की भी मांग की है। संगत ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों ने मामले को नजरअंदाज किया तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में दिल्ली कार सेवा वाले बाबा अनूप सिंह उर्फ वीर जी, नानकपुरी टांडा वाले बाबा गुरजंट सिंह, मुल्लाखेड़ा के प्रधान पति जोगेंद्र सिंह खैरा बिट्टू, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, नानकमत्ता गुरुद्वारा के डायरेक्टर गुरबख्श सिंह, गुरबाग सिंह, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें