फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीमगंज चीनी मिल की भी चेन घूमी

Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। पूजा-अर्चना के साथ करीमगंज की राणा मिल में भी 2014-15 का पेराई सत्र शुरू हो गया। सबसे पहले बैलगाड़ी और ट्रैक्टर से गन्ना लाने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

त्रिवेणी और बिलासपुर चीनी मिल के बाद करीमगंज की राणा मिल की भी चेन घूम गई। मिलक अधिकारियों ने शुक्रवार को मिल प्रांगण में हवन किया। चेन यार्ड में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे केसरपुर के किसान अमर सिंह, सोमपाल, ऊंचा गांव के रामकिशोर, बिलारी के चेतराम को कंबल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंजाब के विधायक राणा गुरजीत सिंह, एमडी राणा इंद्रप्रताप सिंह, डायरेक्टर राणा करन प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह, सहायक महाप्रबंधक रविंद्र सिंह, मुख्य महाप्रबंधक सुधीर कुमार, एसडीएम विजय कुमार, रामपुर गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन मुर्तजा अली, पंकज मलिक, सत्यवीर सिंह भी थे। मिल समूह के उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने किसानों से अपील की कि वे मिल में साफ सुथरा गन्ना लाएं। जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें