रामपुर (ब्यूरो)। विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया के भाषण की सीडी अब कोर्ट में पेश की गई है। कोर्ट इस सीडी को 11 नवंबर को देखेगी। मामले की सुनवाई 11 नवंबर को होगी।
विहिप नेता ने प्रवीण तोगड़िया ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाषण दिया था, जिस पर खूब बवाल हुआ था। भाषण पर आपत्ति जताते हुए स्थानीय अधिवक्ता रेहान खां ने भी पुलिस अफसरों से शिकायत करते हुए भड़काऊ भाषण देने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। रेहान ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में परिवाद दायर किया था। इस मामले में सुनवाई कोर्ट में चल रही है। कोर्ट ने इस मामले में तोगड़िया के भाषण की सीडी तलब की थी। कोर्ट में सोमवार को इस मामले की सुनवाई की गई। रेहान खां की ओर से एसीजेएम तृतीय आजाद सिंह की कोर्ट में सीडी पेश की गई। कोर्ट अब इस सीडी का परीक्षण 11 नवंबर को करेगी। अब इस मामले की सुनवाई 11 नवंबर को होगी।