फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की नाकामी बता रहे अनसुलझे हत्याकांड

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कई अनसुलझे हत्याकांड पुलिस की नाकामी को उजागर कर रहे हैं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गंगापुर आवास में करीब डेढ़ माह पहले हुई शिक्षक की पत्नी की हत्या भी पुलिस के लिए रहस्य बनी हुई है। मिलक में मिली महिला की लाश और गंज क्षेत्र में मिले युवक के शव की शिनाख्त तक भी पुलिस नहीं करा सकी है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ माह पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गंगापुर आवास विकास निवासी शिक्षक की पत्नी सर्वेश यादव की दोपहर के समय घर में घुसकर गला रेता कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दो माह के अंदर पुलिस ने क्षेत्र के 20 से 25 लोगों को उठाकर महिला की हत्या का खुलासा करने का प्रयास किया। लेकिन इसके बाद भी सर्वेश की हत्या का खुलासा नहीं कर सक ी। सिविल लाइंस पुलिस के लिए महिला की हत्या अभी तक राज बनी हुई है।
थाना मिलक स्थित नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे महिला की हत्या के बाद शव फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसको पीएम के लिए जिला अस्पताल में भेजा था। पीएम में हत्या की पुष्टि होने के बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की गई। इस मामले में मोड़ तब आ गया था जब एक परिवार के लोगों ने महिला के शव को अपने बेटी का बताते हुए पति पर हत्या का आरोप लगा दिया। बाद में वह महिला सही सलामत मिल गई। करीब दो माह बीत जाने के बाद मिलक पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि हाईवे किनारे जिस महिला की लाश मिली थी वह कौन थी?
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के बग्गी गांव में डेढ़ माह पहले जंगल में एक युवक का काफी पुराना शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा था। पीएम में हत्या होने पुष्टि होने के बाद मामले की जांच शुरू की थी। लेकिन गंज पुलिस युवक की शिनाख्त तक नहीं करा पाई। हत्या का खुलासा तो अभी दूर की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें