फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलियागंज गांव में पुलिस का कहर

Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। जौहर यूनिवर्सिटी की दीवार का निर्माण करा रहे ठेकेदार पर फायरिंग करने के आरोपियों को पकड़ने गई अजीमनगर थाने की पुलिस ने आलियागंज गांव में लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घरों मेें तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और बाइक में सूजा घोंप दिया। गांववालों ने पुलिस पर धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी का दीवार बनाने का आलियागंज के लोग विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि गांव वालों ने रविवार को दीवार का निर्माण करा रहे ठेकेदार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। ठेकेदार मोहम्मद तालिब ने आलियागंज के अली रजा और सखावत समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस रविवार रात को आरोपियों की तलाश में गांव आलियागंज पहुंची। रात में ग्रामीणों ने उन्हें बदमाश समझकर दौड़ा लिया। उस समय तो पुलिस लौट आई। पुलिस सोमवार सुबह पीएसी के जवानों के साथ गांव पहुंची। पुलिस ने गांव में घुसते ही ग्रामीणों को निशाने पर ले लिया। जो भी मिला उसे पीटती चली गई। कुछ घरों में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।
हाजी जमील का घर के बाहर ट्रैक्टर में सूजा घुसा दिया। साथ ही एक बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। हाजी शाहिद के घर में घुसकर भी तोड़फोड़ की। मुजाहिद शाह के घर में भी कहर बरपाया। पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने एक धार्मिक स्थल में घुसकर भी तोड़फोड़ की। कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू किया, तो पुलिस ने उन्हें जमकर पीटा। हालत यह थी कि कोई भी विरोध करने को तैयार नहीं हो रहा था। पुलिसकर्मी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। करीब आधे घंटे तक पुलिसकर्मी गांव में अपना आतंक फैलाते रहे। एसओ की निगरानी में हुई इस छापेमारी से गांव के लोगों में दहशत और गुस्से का माहौल है। वहीं, एसओ अजीमनगर कुशलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने गांव में जानलेवा हमले के मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस ने न तो गांव में कोई तोड़फोड़ की और न ही किसी से मारपीट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें