फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में निकाली श्रीजी की सवारी

Mon, 15 Sep 2014 05:32 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जैन समाज की ओर से नगर में श्रीजी की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ लगी रही। जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत भी किया गया। इस दौरान स्काउट्स ने अपने प्रदर्शन ने सबका मनमोह लिया।
विज्ञापन

श्रीजी रथयात्रा की शुरुआत रविवार सुबह श्री दिगंबर जैन मंदिर फूटा महल से हुई। रथ पर सजी भगवान महावीर की मूर्ति को थाम कर शुभम जैन चले, तो कुबेर अंबरेश जैन, सारथी अनुराग जैन और इंद्र होतीलाल जैन, भारत भूषण जैन और धर्मचंद्र बने। साथ में मंगल कलश लेकर इंद्राणी सीमा जैन समाज की अन्य महिलाओं के साथ चल रही थीं।। रथयात्रा कोतवाली, बाजार नसरुल्ला खां, पुरानी तहसील, बाजार सफदर गंज, सर्राफा बाजार, मिस्टन गंज, सराय गेट, जैन बाग होते हुए कोसी रोड तक पहुंची। इसके बाद अभिषेक पूजन किया गया। साथ जैन बाग पर मुनी श्री समर्पण जी द्वारा प्रवचन दिए गए। इसके बाद जिला अस्पताल रोड, स्टेट बैंक, राजद्वारा, मिस्टन गंज होते हुए दोबारा श्री दिगंबर जैन मंदिर तक पहुंची। भगवान महावीर के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। जैन इंटर कालेज के स्काउट ने विभिन्न करतब दिखाए तो समाज के लोगों ने अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अशोक जैन, प्रदीप कुमार जैन, प्रमोद जैन, आशीष जैन, अजय जैन सेठी, रमेश चंद्र जैन, सर्वेश जैन, अक्षय जैन, पंकज जैन, अंजू जैन, पंखूरी जैन, सुरेश जैन, विमल चंद जैन, देवेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें