फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचय वर्ग में बताए संघ के उद्देश्य

Mon, 15 Sep 2014 05:32 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परिचय वर्ग में संघ के उद्देश्य और समाजसेवा के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इससे पहले ध्वज प्रणाम किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया।
विज्ञापन

आदर्श रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रचारक प्रमुख किशन चंद ने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में समाजसेवा, सामाजिक समरसता और सद्भाव बनाने के उद्देश्य से किया गया, जोकि संघ लगातार कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व की सभी संस्कृतियों में भारतीय संस्कृति श्रेष्ठ है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश मे लगभग डेढ़ लाख सेवा कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ ऊंच-नीच, जात-पात व अमीरी-गरीबी के भेदभाव को समाप्त करने का कार्य कर रहा है। इस दौरान सुभाष गुप्ता, पर्जन्य जैन, केशव गुप्ता, अनिल अग्रवाल, मणिकांत, प्रदीप, नरेश जैन, तिलक राज, सुभाष भटनागर, राजेंद्र गुप्ता, अशोक विश्नोई, सुंदर लाल सिंघानिया, जितेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें