फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों ने मासूम की हत्याकर शव फेंका

Mon, 16 Jun 2014 05:32 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। अभी बदायूं में दो किशोरियों की रेप के बाद हत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि रामपुर भी ऐसा दिल दहला देने वाला मामले सामने आया गया। चार दिन से गायब बालिका की हत्या कर उसका शव भाखड़ा नदी की सूखी नहर में फेंक दिया गया। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिस अवस्था में मासूम का शव मिला है, उसे देखकर उसके साथ दरिंदगी की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है। बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने अपहरण के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हत्या की यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी व्यक्ति की छह साल की बेटी 11 जून की शाम छह से गायब थी। पिता ने 12 जून को बिलासपुर कोतवाली में इसकी सूचना भी दी थी। रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे उसका शव भाखड़ा नदी की सूखी नहर में मिला। शव मुंह के बल पड़ा था। फ्राक गले तक थी, अन्य कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। गले में कपड़ा बंधा हुआ था। लोगों ने जब शव देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजन भी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। बेटी की लाश को देखकर पिता और मां का बुरा हाल था। बालिका के गले में कपड़ा पड़ा होने पर आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर मारा गया है। कपड़े अस्त व्यस्त होने की वजह से रेप की भी आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी और एसडीएम विनय कुमार, सीओ जोगेंद्र लाल भी पहुंचे। पिता के मुताबिक उसकी बेटी 11 जून की शाम घर से गायब हो गई थी। तब से बालिका का कुछ नहीं पता चल रहा था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें