फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की मेरठ रैली को कमर कसी

Fri, 24 Jan 2014 05:52 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मेरठ में होने वाली मोदी की विजय शंखनाद रैली में अधिक से अधिक लोगों को ले जाने पर चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी की 27 को दो दिवसीय दौरे को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री राजीव मांगलिक के निवास स्थान पर गुरुवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह औलख ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुकी है। अमेठी दौरे के दौरान राहुल गांधी का विरोध इस ओर संकेत करता है। मोदी की रैलियों में उमड़ रही भीड़ जता रही है कि मोदी और भाजपा की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि मेरठ में दो फरवरी को होने वाली नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली में जनपद से भारी संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने रैली में कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए पदाधिकारियों को विधानसभा व मंडलवार जिम्मेदारी सौंपी। मीडिया प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी 27 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर रामपुर आ रहे हैं। वह विधानसभा स्तर का कार्यकर्त्ता सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। बैठक में ज्वाला प्रसाद गंगवार, ख्यालीराम लोधी, क्षेत्रीय महामंत्री सूर्य प्रकाश पाल, राकेश सरन मिश्रा, सुभाष भटनागर, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, मोहन लाल सैनी, राजीव मांगलिक, प्रभात अग्रवाल, कपिल देव कोरी, हरीश गंगवार, देवेश गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें