फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से चेक भुनाने की कोशिश, युवक पकड़ा

Sat, 14 Dec 2013 05:47 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। फर्जी तरीके से चेक का भुगतान कराने की कोशिश करने पर बैंक कर्मियों ने गुरुवार को एक युवक को पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला ओरियंटल बैंक आफ कामर्स (ओबीसी) की सिविल लाइंस शाखा है। इस बैंक में शुक्रवार को एक युवक आया और उसने बैंक के कैशियर को पासबुक देकर खाते में जमा धनराशि को चढ़ाने को कहा, जिस पर कैशियर ने उसे रोक लिया और फिर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि युवक ने फर्जी हस्ताक्षर से बीस रुपये के चेक को 20500 रुपये दर्ज करते हुए चेक जमा किया था। चेक पर अंकों में 2.15 लाख रुपये लिख दिया था। चेक में गड़बड़ी उजागर होने के बाद प्रबंधक ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। बैंक प्रबंधक दीपक श्रीवास्तव की ओर से पकड़े गए युवक के खिलाफ तहरीर दी,जिसके आधार पर पुलिस ने टांडा थाना क्षेत्र के पीपली नायक गांव निवासी सुनील सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। इंसपेक्टर उमेश कुमार सिंह का कहना है कि बरामद किया गया चेक बिहार के किसी युवक के नाम का है। चेक पर मैजिक पेन का इस्तेमाल किया गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें