रामपुर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन और बसपा नेता पारसनाथ मौर्य ने कहा कि पानी के बुलबुले माहौल बिगाड़ रहे हैं। सिर्फ बसपा ही सर्व समाज को बराबर का सम्मान देती है।
पूर्व चेयरमैन कई जिलों का भ्रमण करने के बाद शुक्र वार को रामपुर पहुंचे। बसपा के पूर्व जिला प्रभारी प्रेमपाल सैनी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने आम आदमी पार्टी की ओर इशारा करते हुए कहा कि पानी के बुलबुले राजनीति में माहौल बिगाड़ रहे हैं। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि उनकी पार्टी ने सर्व समाज के गरीब लोगों को आगे बढ़ाकर योजनाओं का लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी और अराजकता का माहौल है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद सागर, रूप सिंह सैनी, राजेश सैनी, हरिओम मौर्य, राजेश सैनी, राज किशोर सैनी, महावीर सिंह सैनी, राकेश प्रधान, प्रतीक मौर्य, अनिल सैनी, विजय सैनी, रामबहादुर सैनी, छोटे लाल, ओमप्रकाश, गोविंदराम, सुभाष मौर्य, राजपाल सैनी मौजूद थे।