फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबों की बनाई बिल्डिंग में क्यों है सपा कार्यालय?

Sun, 27 Oct 2013 05:43 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वार-टांडा से कांग्रेस के विधायक नवेद मियां ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां से सवाल पूछा है कि अगर उनको नवाबों के नाम से इतनी नफरत है तो सपा कार्यालय नवाबों की बनाई बिल्डिंग में क्यों चल रहा है? आजम खां ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नवाबों के बनवाए गए स्कूल में क्यों ग्रहण की? उस अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में क्यों पढ़ाई की जिसको रामपुर के नवाबों का अनुदान जाता था।
विज्ञापन

नवेद मियां ने शनिवार को जारी बयान में कहा है कि नवाबों ने हमेशा रामपुर की अवाम की भलाई के लिए कार्य किया। रियासत के दौर में रामपुर खुशहाल शहर था। यहां के लोगों को रोजगार मिला हुआ था। लेकिन आज न तो रोजगार है और न ही खुशहाली। नवाबों के इतिहास के तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है। नवाब गेट व खुसरो बाग गेट रामपुर शहर की शान हैं। इन्हें क्षतिग्रस्त बताकर तोड़े जाने की कोशिश करना गलत है। विधायक ने कहा है कि अगर आजम खां को नवाबों की बनाई गई इमारत से नफरत है तो पूरे रामपुर पर बुल्डोजर चलवा दें। लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्यक्तिगत व राजनीतिक रंजिश की भावना से ऊपर उठकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें