फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने फार्मेसिस्ट की चेन लूटी

Wed, 23 Oct 2013 05:43 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर (ब्यूरो)। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सिटी डिस्पेंसरी के गेट पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला फार्मासिस्ट की चेन लूट ली। घटना अस्पताल के गेट पर उस वक्त हुई जब फार्मासिस्ट अपनी स्कूटी पार्ककर रही थी। बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग की यह वारदात शहर कोतवाली से चंद दूरी पर स्थित सिटी डिस्पेंसरी में मंगलवार को सुबह के वक्त घटी। आवास विकास कालोनी निवासी फार्मासिस्ट मीरा पाल सुबह केसमय स्कूटी से सिटी डिस्पेंसरी पहुंची थी। डिस्पेंसरी पहुंचने केबाद उसने अपनी स्कूटी गेट पर खड़ी कर दी। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। बदमाशों की इस हरकत पर मीरा घबरा गई और उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर बाइक सवारों का कुछ लोगों ने पीछा भी किया,लेकिन बाइक सवार बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। बाद में घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ममले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें