फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दबाव में काम कर रही है पुलिस

Fri, 18 Oct 2013 05:41 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजन के दौरान फायरिंग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज पर आरएसएस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आरएसएस के जिला कार्यवाहक योगेंद्र सिंह चौहान ने कहा पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। यह सामाजिक सद्भाव को ठेस पहुंचाने वाला फैसला है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। अगर पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई की या लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की तो माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन

आरएसएस के जिला कार्यवाह ने कहा कि विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजन कोई नई परंपरा नहीं है। शस्त्र पूजन हिन्दू संस्कृति का हिस्सा है। यह पूजन कोई नया तो हुआ नहीं है। पूजन किसी सार्वजनिक स्थान पर तो किया नहीं गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रांगण के चारों ओर ऊंची-ऊंची दीवार है। बाहर से किसी को पता भी नहीं चल पाएगा कि अंदर कोई कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में यह धारा 144 का उल्लंघन कैसे है?
उन्होंने कहा कि यह हिन्दुओं की धार्मिक परंपरा को समाप्त करने की साजिश है। चौहान ने कहा कि पुलिस ने अगर किसी कार्यकर्ता को गिरफ्तार या फिर शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कराने की संस्तुति की तो इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन

शस्त्र पूजन के दौरान फायरिंग करने वालों पर रिपोर्ट
रामपुर। विजयादशमी के मौके पर आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान फायरिंग करने के मामले में कोतवाली की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश के दौरान रिपोर्ट में नाम शामिल किए जाएंगे।
गौरतलब है कि एसपी उमेश कुमार सिंह ने बुधवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज के आदेश दिए थे। एसपी ने कोतवाली पुलिस को धारा 144 के उल्लंघन व 27/30 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने को कहा था। एसपी का आदेश मिलने के बाद कोतवाली की पुलिस ने बुधवार की रात इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें