रामपुर। छात्र संख्या घटने के बाद शिक्षा विभाग 255 लैपटॉप शासन को वापस किए जाएंगे। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। समारोह के बाद इनको वापस भेजने का काम शुरू किया जाएगा।
यूपी सरकार की ओर से वर्ष 2012 में इंटर की परीक्षा में पास हुए छात्रों को लैपटॉप देने जा रही है। रामपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को लैपटॉप बाटेंगे। लैपटॉप बांटने से पहले प्रशासन ने पात्र छात्रों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। फिलहाल 19 अक्तूबर को 9177 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जाएंगे। इससे पहले यह संख्या 9432 निकलकर आई थी। 9432 पात्र छात्र संख्या के आधार पर प्रशासन ने इतने लैपटॉप की डिमांड की थी। शासन ने भी डिमांड के मुताबिक लैपटॉप भेज दिए थे। छात्र संख्या किस आधार पर घटाई गई है इसको लेकर अफसरों का तर्क है कि 255 छात्र अपात्र पाए गए हैं। छात्र संख्या घटने केबाद 255 लैपटॉप रामपुर में ज्यादा हो गए हैं। अब प्रशासन इन लैपटॉप को वापस करने की तैयारी करने में जुट गया है। शिक्षा विभाग केमाध्यम से इसकी सूची शासन को भेजी जा रही है। साथ ही इन लैपटॉप को वापस लेने के लिए लिख दिया गया है। अफसरों के मुताबिक अतिरिक्त लैपटॉप मुख्य समारोह के बाद वापस चले जाएंगे। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।