फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सौ बच्चों को सीएम के हाथ मिलेगा लैपटॉप

Sun, 13 Oct 2013 05:42 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों सौ छात्र-छात्राएं लैपटॉप पा सकेंगे। पचास छात्र-छात्राओं को सीएम मंच पर जबकि इतने ही छात्रों को मंच से उतरने केबाद लैपटॉप देंगे। छात्रों को कार्यक्रम स्थल तक लाने व ले जाने के लिए दो सौ बसों का इंतजाम भी प्रशासन की ओर से किया गया है। सभी छात्र सुबह नौ बजे तक यूनिवर्सिटी में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

19 अक्तूबर को मुख्यमंत्री जौहर यूनिवर्सिटी में लैपटॉप बाटेंगे। वर्ष 2012 में इंटर पास कर उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने वाले 9432 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बाटेंगे। लैपटॉप वितरण केदौरान पूरी अखिलेश सरकार केरहने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम तय होने के बाद प्रशासनिक अमले ने अपने स्तर से तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। तय कार्यक्रम केमुताबिक मुख्यमंत्री पचास छात्र-छात्राओं को मंच पर जबकि इतने ही छात्र-छात्राओं को मंच से उतरने के बाद लैपटॉप बांटेंगे। छात्रों को तहसीलों से लाने व ले जाने के लिए दो सौ बसों का इंतजाम किया गया है। सभी बसें निर्धारित स्थान से सुबह 6.30 बजे से रवाना होंगी और यह बसें हर हाल में नौ बजे तक यूनिवर्सिटी पहुंच जाएंगी। जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने बताया कि छात्रों केबैठने के लिए 19 ब्लाक बनाए गए हैं प्रत्येक ब्लाक में पांच सौ बच्चे शामिल होंगे। इसके साथ ही 384 पंक्ति प्रभारियों की तैनाती की गई है। उनके मुताबिक तैयारियां हर स्तर पर की जा रही हैं।
विज्ञापन


कहां कितने छात्रों को मिलेगा लैपटॉप
सदर-----4399
स्वार----2036
मिलक----1102
शाहबाद---1021
बिलासपुर---874

कुल छात्र--4666
कुल छात्राएं--4766
कुल-----9432
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें