फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में दो परमिट पर दौड़ रही हैं कई बसें

Mon, 09 Sep 2013 05:37 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। एआरटीओ ने छापा मारकर दो बसों को सीज किया है। छापे के दौरान दो बसों के परमिट पर कई बसों दौड़ने की पुष्टि हुई है। एआरटीओ ने कहा कि रूट पर बिना परमिट की बसें नहीं चलने दी जाएंगी।
विज्ञापन

मिलक-बिलासपुर रोड पर रविवार को रोडवेज बस को घेरने का मुद्दा गूंजते ही प्रशासन ने निजी बसों के संचालकों पर शिकंजा कसा है। निजी बस संचालकों ने एक रोडवेज बस को घेरकर परमिट मांगा था। इसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया था। एसडीएम अली हसन कर्नी ने एआरटीओ से बात की थी। इस पर एआरटीओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह यादव ने नगर में छापा मारा। उन्होंने मिलक-बिलासपुर रोड पर बिना परमिट चलने वाली दो बसों को पकड़कर सीज कर दिया है। छापे में दो बसों के ही परमिट मिलें और कई बसें बिना परमिट के ही दौड़ती मिली। एआरटीओ का कहना है कि बिना परमिट के कोई बस नहीं चलने दी जाएगी। कहा कि बिना परमिट के चलने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर एक मैजिक समेत दो अन्य वाहन भी सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें