फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिदंगी की जंग हार गई छोटी, मौत

Fri, 23 Aug 2013 05:35 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात घर में जलाई गई विधवा छोटी जिदंगी की जंग हार गई और उससे मौत जीत गई। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने भी महिला को जलाकर मार डालने का मुकदमा तरमीम कर लिया है।
विज्ञापन

महिला को जिंदा फूंकने का यह मामला क्षेत्र के नवाबगंज शुमाली गांव का है। गांव निवासी महिला छोटी पत्नी स्व. गंगा सरन मंगलवार की रात में घर में सोई हुई थी। रात के वक्त गांव के ही दो युवक नशे की हालत में घर में घुस आए थे। उधार के रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्साए युवकों ने घर में रखे मिट्टी केतेल को उड़ेल दिया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया था। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। करीब चौबीस घंटे से ज्यादा समय तक छोटी जिदंगी के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन आखिरकार उससे जिदंगी हार गई और मौत जीत गई। उसकी मौत की खबर के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में लीलावती की ओर से गांव केमदन लाल व मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मदन लाल को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया,जबकि अभी दूसरा आरोपी फरार है। एसओ अजीमनगर कु शलवीर सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ महिला को जिंदा जलाकर मार डालने का मुकदमा तरमीम कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें