फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई का नमूना यूपी में पास, कोलकाता में फेल

Wed, 21 Aug 2013 05:34 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मिठाई का सैंपल एक लेकिन लैब भेजा गया सैंपल की रिपोर्ट अलग-अलग। जिस सैंपल को यूपी की लैब ने पास कर दिया था, वहीं उसी सैंपल को जब जांच के लिए केंद्र सरकार की कोलकाता स्थित लैब में भेजा गया तो वही सैंपल फेल हो गया। ऐसा मिठाई के साथ दूध के नमूने के साथ हुआ है। दोनों सैंपल कें द्रीय लैब से फेल हो जाने के बाद इन व्यापारियों पर मुकदमा चलाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाते हैं। विभागीय टीम सैंपलिंग क रने के बाद जांच के लिए यूपी की लखनऊ स्थित लैब में भेजती है। यहां से जो रिपोर्ट आती है उसी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होती है। मगर, इस लैब की रिपोर्ट पर भी लोगों का विश्वास उठता जा रहा है। होली के मौके पर तत्कालीन जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने मिठाई की दुकानों पर खुद छापेमारी की थी। उस वक्त अरोड़ा स्वीट्स हाउस से सैंपल भरा गया था। इसका सैंपल यूपी की लैब में भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पास आ गई थी, लेकिन प्रशासन ने इस रिपोर्ट को न मानते हुए इस सैंपल की जांच कराने के लिए कोलकाता स्थित केंद्रीय लैब भेज दिया। इसकी रिपोर्ट अब मिल गई है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक बर्फी पर चांदी का बर्क लगा हुआ था, लेकिन यह बर्क चांदी का नहीं बल्कि एल्युमीनियम का निकला। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद्र गौतम के मुताबिक अरोड़ा स्वीट्स हाउस का यह नमूना अब फेल हो गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही टांडा में लिया गया दूध का नमूना भी कोलकाता के लैब में फेल हो गया है। इस मामले में व्यापारियों के खिलाफ मुकदमें चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें