फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों में अराजकता फैलाने को उत्साहित करने वाला है यह कदम: आजम

Mon, 05 Aug 2013 05:35 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाने को लेकर समाजवादी पार्टी में नाराजगी दिख रही है। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने सोनिया गांधी के इस कदम को यूपी के अधिकारियों में अराजकता फैलाने को उत्साहित करने वाला करार दिया है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश सरकार इस मुद्दे को लेकर किसी तरह के दबाव में नहीं है। इस मामले में सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेने जा रही है, बल्कि और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

आजम खां ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने स्तर से इस मामले पर विचार करना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाने से प्रदेश के अधिकारी और बेलगाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन के मामले में प्रदेश सरकार अपना कदम खींचने नहीं जा रही है। बल्कि इस मामले में और कठोर कार्रवाई होगी। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। नगर विकास मंत्री ने कहा कि एक बात तो तय हो जानी चाहिए कि सुप्रिमेसी डेमोक्रेसी की होनी चाहिए या फिर ब्यूरोक्रेसी की। मीडिया पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में मीडिया इस मामले को तूल दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें