फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक स्थगित करने पर अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 16 Jun 2013 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक स्थगित करने से नाराज सभासदों ने पालिका कार्यालय में अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभासदों ने तहसील पहुंचकर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका परिषद की बैठक बुलाई गई थी। लेकिन, किसी कारणवश पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर बैठक स्थगित कर दी गई। इस पर बैठक में भाग लेने पहुंचे बीस से अधिक सभासदों ने वरिष्ठ सभासद मतलूब हुसैन के नेतृत्व में कार्यालय में जमकर हंगामा करते हुए पालिकाध्यक्ष और ईओ के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद तमाम सभासद तहसील पहुंचे और अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रमेश चंद्र शुक्ला को सौंपा। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष पर अपने वार्डों की उपेक्षा के कारण लोगों की नाराजगी बढ़ने का आरोप लगाया। सभासदों ने अध्यक्ष पर सभासदों के साथ बेहतर संबंध नहीं रखने और एक दो बाहरी लोगों को पालिका के कामकाज में दखल देने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। चमेलिया देवी, सुनीता देवी, योगेंद्र सैनी, मुन्नी देवी, हाजी फरजंद अली, सलमा महमूद, जलीस अहमद, हाजी मुशर्रफ अली, अफसर अली, लियाकत अली, जाहिद अली, मो. यूसुफ, जहीर अहमद, फरजाना बेगम, रेहाना बेगम, फरमूदी बेगम, अशरफ अली, फूल जहां, मतलूब हुसैन तालिब आदि सभासद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें