फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में मासूम बेटी को गला घोंटकर मार डाला

Sun, 16 Jun 2013 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने कलेजे के टुकड़े डेढ़ साल की मासूम बेटी का गला घोंट दिया। बाद में इलाज के बहाने वह इधर-उधर टहलता रहा। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा। इस मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ बेटी की गला घोंटकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बेटी को गला घोंटकर मारने की यह दर्दनाक घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के सींगनखेड़ा गांव के मझरा खरकपुर की है। गांव का ऋषिपाल शराब पीने का आदी है। शुक्रवार की पूरी रात उसने खूब शराब पी और फिर सुबह करीब छह बजे उठा। उस वक्त उसकी पत्नी कमलेश काम निपटा रही थी। घर के आंगन में उसकी डेढ़ साल की मासूम बेटी साक्षी सो रही थी। अचानक ऋषिपाल बेटी साक्षी के पास आया और उस पर हैवानों की तरह झपट पड़ा। कमलेश जब तक कुछ समझ पाती तब तक उसने साक्षी का गला दबा दिया। पति की हरकत को देखकर कमलेश की चीख निकल गई और आनन-फानन में साक्षी को लेकर गांव के ही डाक्टर के पास जाने लगी। इस बीच ऋषिपाल ने इलाज के बहाने साक्षी को कमलेश से छीन लिया और लेकर फरार हो गया। कमलेश उसका पीछा करने लगी, लेकिन वह गांव से भाग खड़ा हुआ। कमलेश के साथ गांव के तमाम लोग ऋषिपाल को तलाशने लगे, लेकिन ऋषिपाल कहीं नजर नहीं आया। इस बीच कुछ देर बाद वह खुद ही वापस आ गया और बेटी को मृत बताने लगा। लोगों को शक हुआ तो ऋषिपाल को ग्रामीणों ने दबोच लिया और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और फिर लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने साक्षी केशव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने हत्या केआरोपी पिता को भी हिरासत में ले लिया और फिर उससे पूछताछ शुरू कर दी। कमलेश की तहरीर केआधार पर पुलिस ने ऋषिपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें