फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी तैयारी के साथ आए थे बदमाश

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में डाका डालने वाले बदमाश पूरी तैयार के साथ आए थे। वो बैंक के हर कोने से वाकिफ थे। इसका मतलब है कि वो पहले भी कई बार इस शाखा में जरूर आए होंगे। इसके साथ ही उन्होंने वक्त ऐसा चुना जब ग्राहकों की संख्या कम होती है।
विज्ञापन

बैंक में डाका डालने वाले नकाबपोश बदमाश टाटा मैजिक में सवार होकर आए थे। लगभग पांच शाखा के अंदर गए। बदमाशों ने सबसे पहले बैंक के सिक्योरिटी गार्ड को तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया, एक बदमाश उसको गिराकर उसके ऊपर बैठ गया। इसके बाद बदमाशों ने शाखा के अंदर मौजूद चार कर्मचारियों व छह ग्राहकों को तमंचा दिखाकर एक कोने में खड़ा कर दिया। उन्होंने सबसे पहले सबका मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाशों को यह भी पता था कि बैंक में क्लोज सर्किट कैमरे लगे हुए हैैं, उन्होंने शाखा में अंदर आने के बाद कैमरे बंद कर दिए।
बदमाश बैंक की शाखा के अंदर लगभग 15 से 20 मिनट रहे। इस दौरान बाहर से किसी को पता नहीं चला कि बैंक में डकैती हो रही है। बैंक की शाखा में हाईवे किनारे स्थित है। वाहनों का आना जाना लगा रहता है। नैनीताल हाईवे पर ट्रैफिक भी ठीक ठाक है। इसके बाद भी बदमाश बिना किसी दहशत के बैंक के अंदर से 5.74 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इस दौरान उनका एक साथी शाखा के बाहर टाटा मैजिक में बैठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें