फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोस्टन से ही क्यों नहीं वापस आ गए आजम खां ?

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधायक नवेद मियां ने कहा है कि अगर आजम खां को अमेरिका के बोस्टन एयरपोर्ट पर अपमानित किया गया है तो वे वहां रुके क्यों हैं? उनको हावर्ड यूनिवर्सिटी में लंच-डिनर का बहिष्कार करने की बजाए बोस्टन से ही वापस आ जाना चाहिए था।
विज्ञापन

नवेद मियां ने कहा है कि अमेरिका की हमेशा से ही मुसलिम विरोधी देश की छवि रही है। आजम खां अपने को मुसलमानों का हितैषी बताते हैं, अगर ऐसा है तो उनको वहां जाना ही नहीं चाहिए था। नवेद ने कहा कि आजम खां की हुई बेइज्जती पर हमदर्दी का इजहार करता हूं। बशर्ते, आजम खां भी अपने रवैये में सुधार लाएं। वो रामपुर के लोगों को अपमानित करने की आदत छोड़ दें। उन्हें याद रखना चाहिए कि अल्लाह की लाठी बेआवाज होती है, जो जैसा करता है, उसके साथ भी वैसा ही होता है। नवेद ने कहा कि आजम खां कह रहे हैं कि मुसलमान होने के चलते उनका अपमान किया गया है। मेरे नाम के साथ भी खान जुड़ा हुआ है, आज तक दुनिया के किसी भी एयरपोर्ट पर मेरे साथ तो बदसलूकी नहीं हुई है। नवेद ने कहा कि आजम खां बोस्टन एयरपोर्ट पर वाकई बेहद अपमानित हुए हैं। इसकी भरपाई के लिए सपा को उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें