फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से बरेली की दूरी 23 किमी बढ़ी

Wed, 20 Mar 2013 05:32 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद-बरेली फोरलेन हाईवे पूरा होते ही मुरादाबाद और बरेली के बीच सफर तय करने में 23 किलोमीटर अधिक चलना होगा। मुरादाबाद और बरेली बाईपास की लंबाई घटा देने पर भी मुरादाबाद और बरेली की दूरी 117 किलोमीटर हो जाएगी, जो वर्ममान में 94 किलोमीटर है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया 121 किलोमीटर लंबा मुरादाबाद-बरेल फोरलेन मार्ग बना रही है। जून तक यह मार्ग तैयार होना है। इस मार्ग के पूरा होते ही मुरादाबाद और बरेली की दूरी बढ़ जाएगी। वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे टूलेन हाईवे पर चलने पर वाहनों को मुरादाबाद से बरेली पहुंचने में 94 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। फोरलेन निर्माण पूरा होने केबाद उस पर चलने पर मुरादाबाद से बरेली पहुंचने के लिए 117 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। एनएचएआई से प्राप्त जानकारी केअनुसार फोरलेन मार्ग पर बरेली बाईपास के रामपुर की ओर से शुरू होने के स्थान से मुरादाबाद बाईपास तक (चुंगी) पहुंचने की दूरी 98 किलोमीटर है। बरेली में बाईपास शुरू होने केस्थान से बरेली की दूरी लगभग 10 किलोमीटर और मुरादाबाद की चुंगी से दूरी 9 किलोमीटर है। इस लिहाज से मुरादाबाद और बरेली केबीच की दूर 117 किलोमीटर हो जाएगी। जो वर्तमान दूरी से 23 किलोमीटर अधिक है। एनएचएआई अफसरों केमुताबिक अधिक दूरी चलने केबाद भी फोरलेन पर चलने पर मुरादाबाद से बरेली का सफर तय करने में वर्तमान केमुकाबले काफी कम समय लगेगा। एनएचएआई अफसरों के मुताबिक फोरलेन हाईवे सुविधाजनक व जाम रहित रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें