फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आरोपियों की जमानत पर सुनवाई फिर टली

Wed, 20 Mar 2013 05:32 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीआरपीएफ हमले के आरोपी फईम समेत तीन आरोपियों की जमानत अरजी पर फिर सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 25 मार्च को होगी।
विज्ञापन

सीआरपीएफ हमले केमामले में पिछले दिनों मुंबई केगोरे गांव निवासी फईम, मुरादाबाद के मूढापांडे थाना क्षेत्र के कामरू गांव निवासी जंगबहादुर व खजुरिया थाना क्षेत्र के शरीफ ने जमानत केलिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी,लेकिन आरोपियों के अधिवक्ता ने बहस करने में असमर्थता जता दी। साथ ही प्रार्थना पत्र देते हुए सुनवाई स्थगित करने की अपील की। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों के अधिवक्ता का प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया और जमानत अरजी पर सुनवाई टाल दी। कोर्ट ने अब इस मामले की सुनवाई के लिए 25 मार्च की तारीख मुकर्रर की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें