फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातोंरात कैसे बनी सड़कें, डीएम के आदेश पर शुरू हुई जांच

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रातोंरात जौहर रोड समेत एक दर्जन सड़कों का निर्माण करा देने का मामला लोक निर्माण विभाग के अफसरों के गले की हड्डी बन सकता है। निर्माण में गुणवत्ता से समझौता करने के आरोप लगने के बाद डीएम ने इन सड़कों की जांच बैठा दी है। डीएम का आदेश मिलते ही अफसरों ने सड़कों की जांच शुरू कर दी है। जांच शुरू होने के बाद विभागीय अफसरों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग ने रातोंरात जौहर रोड, स्टार चौराहे से डायमंड सिनेमा रोड समेत करीब 12 सड़कों का निर्माण शुरू किया था। इसमें आठ सड़कों का निर्माण आनन-फानन में पूरा करा लिया गया। सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा। मामला नगर विकास मंत्री आजम खां के पास तक पहुंचा, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर को तलब किया गया। डीएम ने एसडीएम सदर के नेतृत्व में इंजीनियरों की टीम गठित करते हुए सड़कों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट दो दिन के भीतर देने के आदेश दिए। आदेश मिलने के बाद एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीम ने सड़कों की जांच का काम शुरू कर दिया। पहले दिन चार सड़कों की जांच का काम पूरा कर लिया गया। एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़कों की जांच के लिए गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें