फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकवी के खिलाफ कोर्ट पहुंचे राजा ठाकुर

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा से निष्कासित किए गए राजा ठाकुर ने अब कोर्ट की शरण ली है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी समेत चार भाजपाइयों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। अब अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

राजा ठाकुर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि चार नवंबर को जिलाध्यक्ष केचुनाव केदौरान मीटिंग शुरू हुई थी,जिसमें भाजपा नेता मौजूद थे। आरोप है कि भरी मीटिंग में भाजपा के चार नेताओं मुख्तार अब्बास नकवी और उनके भाई अथहर अब्बास नकवी, बलदेव सिंह औलख और कपिल आर्य ने उसे धमकाया और मारपीट कर भगा दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की,लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सिविल लाइंस पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। अब इस मामले की सुनवाई 26 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें