फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन वालंटियर फोर्स का बढ़ेगा कद

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बहुजन वालंटियर फोर्स का कद बढ़ाया जाएगा। हर जिले में अब बीबीएफ के दो जिला संयोजक और और इतने ही विधानसभा सेक्टर पर संयोजक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

बसपा की कार्यालय पर बैठक में जोन कोआर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह सागर ने बताया कि बहुजन वालंटियर फोर्स में बीस प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया जाएगा। उन्हें वर्दी, झंडा और पार्टी मीटिंग में अनुशासन बनाए रखने के लिए डंडा भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि प्रदेश सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। विकास के नाम पर सिर्फ ढिंढोरा पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा के शासन अल्पसंख्.यक समेत सर्व समाज के उत्थान की कई योजनाएं शुरू की थीं, लेकिन सपा सरकार ने बदले की भावना से योजनाएं बंद कर दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। जिलाध्यक्ष ने जेपी सागर और धर्मकुमार को बहुजन वालंटियर फोर्स का जिला संयोजक बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसी तरह राजेश कुमार को स्वार, खुशीराम को चमरौवा, प्रदीप सिंह नगर, जितिन सैनी, चंदा देवी मिलक, गहीता को संयोजक बनाया है। जोन कोआर्डिनेटर ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला महासचिव राजेश प्रकाश सैनी, हबीबुल रहमान, प्रेमदास, जगदीश पाल, अजीत गौतम, आनंद प्रकाश, नेतराम कश्यप, रमेश श्रीवास्तव, गौरव चौधरी, विपिन सैनी, रविंद्र मौर्य, सरवन सिंह सागर, राम सिंह सागर, प्रमोद निरंकारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें