रामपुर। मत्स्य पालन विभाग ने रंगीन मछलियों का कारोबार बढ़ाने के लिए प्लान तैयार किया है। भारी अनुदान पर गोल्डन, सुमन और एंजिल फिश का बीज मुहैया कराया जाएगा। लाभार्थियों का चयन कर सूची तैयार की जा रही है।
जिले में बड़़े पैमाने पर मछली पालन हो रहा है। हैंचरियों में तैयार मछली का बीज यूपी के साथ दूसरे प्रांतों में भी सप्लाई होता है। लागातार हैचरियों और तालाबों की तादाद बढ़ रही है। मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। आंघ्र प्रदेश की तर्ज पर भी मछली पालन किया जा रहा है। मत्स्य पालन विभाग ने रंगीन मछलियों को बढ़ावा देने का भी प्लान तैयार किया है। सहायक मत्स्य निदेशक राजेंद्र सिंह विष्ट ने बताया कि वैसे से योजना कई साल पुरानी है। लेकिन, अब इस पर अमली जामा पहनाया गया है। एक्यूरियम फिश की डिमांड बढ़ रही है। इसलिए तेजी से इसका कारोबार भी बढ़ाया जाएगा। नई तकनीक से गोल्ड फिश, सुमन फिस, टाइगर शार्क, शार्क, एंजिल, ब्लैक मोली, रेड मौली का बीज तैयार किया जाएगा।
शहर के दुकानदारों को अनुदान पर रंगीन मछली का बीज मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए रंगीन मछली विक्रेताओं को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। लाभार्थियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। कई लाभार्थियों का चयन भी किया जा चुका है।