फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवाई सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। शहबाद - पटवाई रोड पर हुए अलग- अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हादसों में दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के गांव हाजीनगर निवासी नूरआलम और मोहम्मद उमर बाइक से शहर आ रहे थे। पटवाई थाना क्षेत्र के मिलक चिकना के पास सामने से आ रही तेजी से कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार दूर खंती में जा गिरे। अनियंत्रित कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि बाइक सवारों को रौंदती हुई कार हवा में उछलती हुई सड़क से लगभग तीस फीट दूर खंती में जा गिरी। मौक़ा पाकर कार में सवार एक महिला और एक पुरुष जंगल की और फ़रार हो गए। हादसे को देख मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। उधर गांव में जब हादसे की सूचना पहुंची तब हाजी नगर के ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्र हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भेजा गया। जहां उपचार के दौरान मोहम्मद उमर की मौत हो गई। इसके अलावा शहजानगर का मेघानगला कदीम निवासी खेमपाल बुधवार शाम अपने एक रिश्तेदार के साथ अपने ससुराल पटवाई जा रहा था कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। इसके बाद बाइक पर सवार दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां खेमपाल की मौत हो गई। उसके साथ जा रहे बालक की हालत गंभीर होने पर उस बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें