फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा फारेंसिक लैब भेजी गई आजम के बयान की सीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा फॉरेंसिक लैब भेजी गई आजम के बयान की सीडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खां ने सेना के खिलाफ बयान दिया था। पूर्व मंत्री के बयान की सीडी फॉरेंसिक जांच के लिए आगरा की लैब भेजी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि सीडी में जो बयान है क्या वाकई पूर्व मंत्री का है। पुलिस की निगाह जांच रिपोर्ट पर टिक गई है।
पूर्व मंत्री मो. आजम खां बयानों से आए दिन विवादों में रहते हैं। पूर्व मंत्री आजम खां ने जून में कश्मीर में सेना के जवानों पर विवादास्पद बयान दिया था। आजम का बयान आने के बाद सियासत भी गर्मा गई थी। विरोधियों ने उनके बयान पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन आकाश सक्सेना ने आजम खां द्वारा दिए गए बयान के आधार पर सिविल लाइंस थाने में 30 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने आजम खां के खिलाफ दो वर्गों के बीच वैमनस्य पैदा करने का आरोप लगाया था। साथ ही सेना के अपमान करने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी। इस बयान के चार माह बाद भी पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने बयान के मामले में सीडी में आजम के आवाज की जांच कराने के लिए सीडी को आगरा फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। लैब की रिपोर्ट फिलहाल पुलिस को नहीं मिली है। इससे पहले मुरादाबाद लैब भी एक सीडी भेजी गई थी। नियमानुसार 90 दिन के भीतर किसी भी मामले में मुकदमे में अपनी तफ्तीश पूरी करनी होती है, लेकिन सिविल लाइंस पुलिस इस मामले में सुस्ती बरत रही है।
विज्ञापन


आजम के बयान की सीडी पुलिस ने फॉरेंसिक जांच को भेजी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मुकदमे में आगे की कार्रवाई होगी। अभी मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन

डा. विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक
सेना पर बयान मामले में फंसे आजम, टैंक लाकर दिखा रहे हमदर्दी: आकाश
आजम खां पर सेना के अपमान का मामला मैनें दर्ज कराया था, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। पुलिस को इस मामले में तेजी दिखाकर मामले की जांच पूरी करनी चाहिए। नियम के मुताबिक 90 दिन में चार्जशीट दाखिल होनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक नहीं हुई है। आजम खां इस मामले घिरे हुए हैं। इसीलिए जनता की वाहवाही लूटने का और पुराना टैंक नीलामी में लाकर यह दिखाना चाह रहे हैं कि हम सेना के प्रति हमदर्द हैं। आकाश सक्सेना, चेयरमैन आईआईए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें