फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन को लेकर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। कुमारसैन उपमंडल में एसडीएम की अध्यक्षता में सेब सीजन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम कुमारसैन नीरज गुप्ता ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सेब सीजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में आगामी सेब सीजन के तहत नारकंडा में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त रखने, शौचालयों की व्यवस्था करने, बड़े वाहनों की पार्किंग करने, लोडिंग अनलोडिंग करने के स्थान का चयन करने और आढ़तियों के लाइसेंस के बारे में चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने और शौचालयों की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए। साथ ही एचपीएमसी के अधिकारियों को आढ़तियों के लाइसेंस जारी करने के आदेश भी दिए गए। बैठक में एसडीएम नीरज गुप्ता, तहसीलदार कुमारसैन डीएस कौशल, डीएसपी देव नेगी, एसएचओ कुमारसैन संतोष ठाकुर, जिला परिषद सदस्य रीना ठाकुर, प्रधान परिषद के अध्यक्ष अमरसिंह नलवा, एपीएमसी सदस्य उज्जवल सेन मेहता, नगर पंचायत नारकंडा की अध्यक्ष कमलेश कैंथला, ग्राम पंचायत जार की प्रधान आरती निर्मोही, किरटी पंचायत प्रधान सुनीता गुप्ता, सिंहल पंचायत के प्रधान हरीश भ्रौटा, पंचायत समिति सदस्य किरटी अरूणा चौहान व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें