फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाश में 86 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र के सीएचसी दलाश में मंगलवार को ग्राम पंचायत दलाश के सौजन्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदान को लेकर युवाओं सहित अन्य लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर में सिरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब दलाश और भाजपा शक्ति केंद्र दलाश ने विशेष सहयोग दिया। शिविर में 86 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कोरोनाकाल में लोगों ने रक्तदान कर मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

शिविर में आईजीएमसी शिमला के ब्लड बैंक की टीम ने सेवाएं दीं। आईजीएमसी शिमला ब्लड बैंक की टीम में डॉ. पायल, चीफ लैब तकनीशियन राम सिंह ठाकुर, कामेश्वर ठाकुर, विमटा और दिवाकर मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में विधायक किशोरी लाल सागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि पंचायत ने क्षेत्र में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। इसमें क्षेत्र के युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर रक्तदान किया।
सीरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब दलाश ने सभी रक्तदानियों के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध करवाई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, आनी नगर पंचायत अध्यक्ष सरसा देवी, अनु ठाकुर, विक्की वर्मा, विद्या सागर, प्रदीप चौहान, दुष्यंत परमार, सोहनी राम राठी, दयाल वर्मा, बुद्धि सिंह, मोहर सिंह, नंदलाल, योगेश वर्मा, राजेंद्र ठाकुर योगेश परमार, संदीप, राजेंद्र, सुभाष, ओम प्रकाश और विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें