फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र: मां कालरात्रि से मांगा सिद्ध वर

विज्ञापन
विज्ञापन
मां कालरात्रि की पूजा कर की दीर्घायु की कामना
विज्ञापन

रामपुर/बिलासपुर/स्वार/मिलक। नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि का पूजन किया। बुधवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे श्रद्धालुओं ने पाठ भी पूर्ण किया।
बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की। पंडित मित्रपाल शर्मा बताते हैं कि देवी का यह स्वरूप अनंत व व्यापक है। कालरात्रि का अर्थ होता है काल को जीतने वाली। जन्म, पालन और काल देवी के तीन स्वरूप हैं। सृष्टि संयोजन और संचालन मां काली जी की कृपा का फल है। शिवजी द्वारा देवी को काली कहने से उनका नाम काली पड़ गया। नवरात्र के सातवें दिन भी शहर के प्राचीन माई का थान मंदिर, त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ, सिविल लाइंस स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, मनोकामना मंदिर, श्री हरिहर मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने आरती कर पुष्प, फल, मिष्ठान, लौंग, मेवा, चुनरी, श्रंगार सामग्री आदि अर्पित किए। वहीं सैफनी, मसवासी, शाहबाद, मिलकखानम, पटवाई, दढ़ियाल आदि क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं ने पूजन कर माता की आराधना की।
विज्ञापन

बिलासपुर के डैम कालोनी स्थित दुर्गा पंचायती भवानी मंदिर, काली माता मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, पंजाबी कालोनी मंदिर, रामपुर रोड का शिव मंदिर, कायस्थान में मढ़ी का मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, शिवबाग मंडी का शिव मंदिर, मनोरम मंदिर, परेवा फार्म में मनोकामना मंदिर, चंदायन मंदिर, ग्राम डंडिया का दुर्गा मंदिर में भी पूजा अर्चना का सिलसिला चला और उपवास रखे। शाम को महिलाओं ने मंदिरों व घरों में दुर्गा मैया के छंद गाए। उधर, मोहल्ला साहूकारा में रस्तोगी चौक पर भक्तों ने भजन कीर्तन किया। इस मौके पर राजीव रस्तोगी, मनोज कुमार, डा एस जनार्दन, पवन कुमार, राधा, मोनिका, उषा, देविका, नेहा, चारु, ऐश्वर्या, बीना, संजीव कुमार आदि ने भाग लिया। केमरी, भोट व खजुरिया के मंदिरों में भी पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

वहीं स्वार नगर के बड़ा शिव मंदिर, गीता मंदिर, मां चामुंडा देवी मंदिर, शिव मंदिर, संतोषी माता मंदिर, अष्टभुजी माता मंदिर, हनुमान मंदिर, देवियों के थानो पर प्रात: होते ही पूजा अर्चना के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मंदिरों में मां कालरात्रि देवी की आराधना कर उपवास रखकर मन्नते मांगी। वहीं गुरुवार को अष्टमी पूजन की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई दी। लोगों ने कन्या पूजन के लिये उपहार और सामग्री खरीदी।
उधर मिलक नगर एवं क्षेत्र में नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों एवं देव स्थानों पर भक्तों ने पहुंचकर मां सप्तम कालरात्रि की आराधना की और उपवास रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें