रामपुर बुशहर।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दो और तीन अगस्त को रामपुर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वीरभद्र सिंह दो अगस्त सुबह नौ बजे शिमला से उड़ान भरेंगे और सुबह साढ़े नौ बजे शिंगला पहुंचेंगे। इसके बाद थैली चक्टी- खोनोग-गडासू मार्ग का उद्घाटन और एचआरटीसी बस को हरी झंडी दिखाएंगे। क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया जाएगा।
थैली चक्टी के बाद मुख्यमंत्री 12.15 बजे बेलू पुल में जनसभा को संबोधित करेंगे। पौने दो बजे शोली पहुंचेंगे। यहां पर वन विभाग के रेस्ट हाउस का लोकार्पण और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोली के भवन का शिलान्यास होगा। शोली में टाइप-2 क्वार्टरों का उद्घाटन करेंगे। बाद में यहां पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम रामपुर में होगा। तीन अगस्त की सुबह सवा नौ बजे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खनेरी में सीवरेज लाइन की आधारशिला रखेंगे और बस स्टैंड रामपुर में आरटीओ दफ्तर का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन रामपुर के खोपड़ी में आईपीएच के रेस्ट हाउस का उद्घाटन करेंगे। सुबह साढ़े दस बजे डकोलढ़ में सीवरेज लाइन की आधारशिला रखी जाएगी। सवा ग्यारह बजे वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भडावली, 12 बजे तकलेच की सीएचसी का उद्घाटन होगा। सवा एक बजे पुलिस चौकी भवन तकलेच का उद्घाटन होगा। इसके बाद जनसभा होगी। साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री शिमला रवाना हो जाएंगे।