फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जिलों के 120 बॉक्सर बरसाएंगे पंच, प्रतियोगिता 28 से

Wed, 26 Jul 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर खंड के ज्यूरी में 28 जुलाई से राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के 120 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन बुशहर बॉक्सिंग क्लब ज्यूरी किया जाएगा।
विज्ञापन


क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बुशहर बॉक्सिंग क्लब ज्यूरी 28 से 30 जुलाई तक ज्यूरी में पुरुष वरिष्ठ वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन करवाएगा।

क्लब के प्रेस सचिव मनोज दोल्टा ने बताया कि ज्यूरी क्लब बीते दो वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जिसमें प्रदेश से दर्जनों बॉक्सिंग खिलाड़ी भाग लेते हैं। इस वर्ष 12 जिलों से 120 खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के खाने पीने से लेकर ठहरने की व्यवस्था क्लब की ओर से ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मकसद रामपुर क्षेत्र के युवाओं को बॉक्सिंग के लिए प्रेरित करना और उन्हें नशे जैसी बुराई से दूर करना है, ताकि वे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें।

बैठक में सभी क्लब सदस्यों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उनकी जिम्मेवारियां भी सौंपी गई। इस मौके पर क्लब के उप प्रधान बल्लू कायथ, सचिव संजय सोनी, कोषाध्यक्ष अनिल, सलाहकार राजेश लारजू, जय सिंह, प्रवीन नेगी, अशोक नेगी, मदन शर्मा,

चंद्र मोहन, जगदीश शर्मा, चंद्र कांत, सन्नी नेगी, हरी ओम, विपिन, नरेश सुनेल, बबलू शर्मा, आनंद, राज नेगी और राहुल सहित अन्य सदस्यों का कहना है कि इस प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं, ताकि प्रतियोगिता का आयोजन अच्छे स्तर पर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें